फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maneka accused of cheating on staff

मेनका के स्टाफ पर ठगी का आरोप

Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Maneka accused of cheating on staff
रुपये - फोटो : Desk
- बहराइच के युवक की शिकायत पर सीओ ने जांच शुरू की 
विज्ञापन

- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगने का आरोप

बहराइच के एग्रीकल्चर इंजीनियर ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ, प्रतिनिधि समेत तीन लोगों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बीस लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उसने डीएम से इसकी शिकायत की है। ठगी के आरोपियों में एक जिला पंचायत सदस्य भी है। सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच जिले के महिपुरवा ब्लाक के ग्राम नैनिया निवासी भूपेंद्र सिंह ने डीएम को दी शिकायत में बताया है कि वह एग्रीकल्चर इंजीनियर है। उसके बाबा महेंद्र सिंह ने उसकी विदेश में अच्छी नौकरी लगवाने की बात केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ, प्रतिनिधि समेत तीन लोगों से की थी। आरोप है कि 20 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का वादा किया गया था। रिश्तेदारों से राय मशविरा के बाद उसनेे जनवरी, 2016 में 20 लाख रुपये दे दिए। पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए भी कागजात दिए गए थे। तीन-चार महीने तक नौकरी लगने का इंतजार किया। इसके बाद भी बात आगे न बढ़ने पर उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह का कहना है कि तीन अगस्त को उसने नौकरी के सिलसिले में पीआरओ से मुलाकात की। उसने आरोप लगाया कि सारी रकम केंद्रीय मंत्री के पास होने की बात कहकर पीआरओ ने पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने डीएम-एसपी से शिकायत कर तीनों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -
मंत्री के नाम पर ली रकम
शिकायत पत्र में भूपेंद्र ने बताया है कि आरोपियों ने रकम लेते वक्त बीस में से 15 लाख रुपये केंद्रीय मंत्री के नाम पर लिए थे। बकाया पांच लाख आपस में बांटने की बात कही थी। आरोप है कि डिग्री कॉलेज चौराहा के पास एक होटल के कमरे में तीनों ने नौकरी का भरोसा दिलाते हुए सारा पैसा लिया था।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ समेत तीन के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत है। अफसरों से दिशा निर्देश मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बातचीत कर सच का पता लगाया जाएगा। मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई होगी। 

-निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ सिटी

 बहराइच के जिस युवक ने ठगी का आरोप लगाया है, उसे मैं नहीं जानता हूं। न ही उससे मेरी कभी मुलाकात हुई है। उसका आरोप निराधार है। वह ऐसा किसी साजिश के तहत कर रहा है। जल्द ही असलियत सामने आ जाएगी।
-देवेंद्र सिंह टोनी, जिपं सदस्य/ प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed