फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man burnt while saving woman

विवाहिता झुलसी, बचाने में रिश्तेदार भी झुलसा

Thu, 21 Sep 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 21 Sep 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
Man burnt while saving woman
Victim

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव मानपुर में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने अंधविश्वास के चलते भूत के प्रकोप से बचने को शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में उसका एक रिश्तेदार भी गंभीर रूप से झुलस गया।  थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रोशनलाल ने बताया कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी आशा देवी पर किसी ने भूत-प्रेत का चक्कर होने की बात कही थी। इसके चलते वह काफी परेशान थी। भूतप्रेत के प्रकोप से बचने को आशा देवी ने बृहस्पतिवार को दोपहर में शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। उस समय रोशनलाल घर पर नहीं था। आशा का शोर सुनकर उसके पड़ोस में रह रहे उसके करीबी रिश्तेदार सोमपाल ने तत्काल वहां पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। इसी बीच रोशनलाल भी घर आ गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए। झुलसे दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। झुलसे हुए लोगों का मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि आशा देवी लगभग 80 फीसदी झुलस गई हैं, जबकि सोमपाल करीब 50 प्रतिशत झुलसा है। दोनों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed