{"_id":"58af291b4f1c1b0511b23815","slug":"malice-teenager-grabbed-four-designated","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, चार नामजद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर गन्ने की पताई लेने गयी 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत ने पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। किशोरी की शिकायत पर घर वाले आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसके घरवालों ने उनसे मारपीट की। इस मामले में किशोरी की ओर से चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार शाम वह खेत पर गन्ने की पताई लेने गई थी। वह पताई एकत्र कर रही थी, इस बीच गांव का ही युवक तौसीफ वहां पहुंच गया। आरोप है युवक ने किशोरी को अकेला पाकर उनका हाथ पकड़ लिया और बुरी नीयत से गन्ने के खेत में खींचने लगा। किशोरी ने जब शोर मचाया तो युवक उसे धमकी देकर फरार हो गया। डरी सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां बाप को दी। इस पर किशोरी के पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है शिकायत करने पर आरोपी तौसीफ ने अपने परिवार के अजमत, तौफीक, मेंहदी की मदद से उसके पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीचबचाव के प्रयास में गांव के ही जौहर मदार भी घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर डॉयल 100 के राजवीर सिंह, सुुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को थाने पहुंचाया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर तौसीफ, तौफीक, अजमत व मेंहदी के खिलाफ धारा छेड़छाड़, मारपीट व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन