फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mafia don Tribhuvan Singh in Mirzapur jail shift

माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह मिर्जापुर जेल में शिफ्ट

Fri, 14 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 14 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह को मिर्जापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शासन से आदेश मिलने पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। चर्चाएं यह भी है कि विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर माफिया डॉन ने खुद ही बदली कराई है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सैदपुर मुढिय़ार गांव निवासी माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह 2008 से जिला कारागार में बंद चल रहा था। इस बीच एक साल के लिए मकोका के मामले में उसको तिहाड़ जेल में रखा गया। जिसके बाद दुबारा पीलीभीत भेज दिया गया था। पिछले दिनों माफिया डॉन के आगामी विधानसभा चुनाव में गाजीपुर जिले की जंगीपुर सीट से चुनाव लडने की चर्चाएं तेज हो गई थी। उसके जिला कारागार से स्थवानांतरण होने के भी कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को ऐसा ही हुआ है। जिला कारागार में बंद माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह को मिर्जापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद से माफिया डॉन के खुद ही जेल ट्रांसफर कराने की चर्चा है। जेलर अशोक कुमार सागर ने बताया कि  शासन से त्रिभुवन सिंह को मिर्जापुर ट्रांसफर करने के आदेश मिले थे। इसका लिखित पत्र भी जेल प्रशासन को मिल गया था। जिला कारागार से त्रिभुवन को मिर्जापुर के लिए भेज दिया गया है। बताते चलें कि माफिया डॉन बृजेश सिंह का भी करीबी है। इस पर आजमगढ़ के पखरी कांड समेत कई हत्या आदि के संगीन धाराओं में देश के विभिन्न स्थानों पर तमाम मुकदमे दर्ज हैं। मकोका में वह बरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed