{"_id":"591c499d4f1c1b864bf22f36","slug":"looters-in-sub-station-by-making-employees-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को बंधक बनाकर सब स्टेशन में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारियों को बंधक बनाकर सब स्टेशन में लूटपाट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 17 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने मंगलवार रात औद्योगिक विद्युत सब स्टेशन पर धावा बालेकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाश सब स्टेशन से तार, बैट्री सहित लगभग एक लाख का माल लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। जेई की तहरीर की पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।पूरनपुर कस्बे के निकट खमरिया गांव में विद्युत विभाग की ओर से औद्योगिक सब स्टेशन बनवाया गया है। मंगलवार रात यहां दो कर्मचारी रामनरेश व प्रेमराज तैनात थे। रात करीब 10.40 बजे एक नकाबपोश बदमाश परिसर में दाखिल हुआ। रामनरेश ने उसे टोका तो बदमाश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच बाकी पांचों बदमाश परिसर में घुस गए। बदमाशों ने रामनरेश और प्रेमराज दोनों को तमंचा तानकर धमकाते हुए कमरे में ले गए और रस्सी से दोनों को बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने दो बैट्रियां, दो खाली ड्रम और बिजली का तार सहित लगभग एक लाख का माल लूट लिया। रामनरेश के अनुसार बदमाश सुबह लगभग 2.45 बजे तक परिसर में रहे। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों कर्मचारियों से जानकारी की। सुबह जेई शंकरलाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र नरायन सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन