{"_id":"578d0e534f1c1b9332c4c2a3","slug":"lootera-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना गेट पर साथियों की धरपकड़ देख भाग गया था लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना गेट पर साथियों की धरपकड़ देख भाग गया था लुटेरा
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल मालिक से सात लाख की नगदी लूटने के मामले में फरार चल रहा आरोपी घटना के बाद शहर में ही घूमता रहा। दोस्तों, रिश्तेदारों से मुलाकात की। थाना सुनगढ़ी के गेट तक आया, लेकिन साथ लाए गए लोगों को घटना की भनक भी नहीं लगने दी थी। पकड़े गए रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी हो सकी है। फिलहाल ऐसा कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके।
तीन दिन पहले पूरनपुर रोड स्थित जीएल फूड्स फ्लोर मिल के मालिक घनश्याम अग्रवाल से पुराने नौकर अनिल मौर्य ने तमंचे के बल पर सात लाख की नगदी लूट ली थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने रिश्तेदार और दोस्तों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस भले ही आरोपी की लोकेशन पता लगाने में असफल है, लेकिन जो सामने आया। उसे सुनकर अफसर भी दंग रह गए। आरोपी घटना करने के बाद शहर में ही घूमता रहा। जानकारों से मिला। यहां तक की एक दोस्त को लेकर सुनगढ़ी थाना गेट पर भी आया था। होटल में खाना खाया और शराब पी थी। थाना गेट पर साथ आए दोस्त के पकड़े जाने पर दूर से ही देख वह फरार हो गया था। पुलिस को पहचान न होने का फायदा उठाकर निकलने में कामयाब रहा था। इसके अलावा पकड़े गए लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी ने उनको लूटपाट के बारे में न तो कोई बात बताई, न ही इसका संदेह होने दिया था। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पकड़े गए एक युवक से पूछताछ के दौरान आरोपी के थाना गेट तक आने का पता लगा था। इसकी जानकारी काफी देर बाद पुलिस को पता लगी। प्रयास किए जा रहे है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।