फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loot at general store

किराना दुकान में नकाब लगाकर डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 13 Jul 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 13 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Loot at general store
loot

पीड़ित ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज नहीं 

विज्ञापन

हाईवे से सटी किराना दुकान में नकब लगाकर चोर एक लाख की नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन दुकान खोलने पहुंचने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच की। जिसके बाद संदिग्ध बताकर टाल दिया। तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सतरापुर निवासी योगेंद्र पाल ने बताया कि उनकी जंगरौली पुल के पास किराना की दुकान है। रोज की तरह बुधवार देर शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ लोगों को देने को जमा की गई अस्सी हजार की नकदी भी दुकान में ही बंद कर दी। देर रात चोरों ने दुकान खंगाल ली। पिछले हिस्से की दीवार में नकब लगाकर चोर भीतर घुस आए। जिसके बाद उधारी चुकता करने को लाए गए 80 हजार रुपये और 20 हजार की रेजगारी, सामान समेत डेढ़ लाख का माल समेट ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित ने नकब लगा देखा तो होश उड़ गए। इसकी सूचना थाना पहुंचकर सुनगढ़ी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ गोपीचंद ने बताया कि मौका मुआयना कर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध पहलू  सामने आए हैं, उनकी छानबीन की जा रही है। जल्द घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed