फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Look for a job abroad 3.50 lakh in the name and deceived

विदेश में नौकरी दिलाने के  नाम पर 3.50 लाख ठगे

Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने 3.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी तेजबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव मंडरा सुमन के एक जालसाज युवक से उसकी मुलाकात कुछ दिन पहले हुई। आरोपी ने कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 21 अगस्त 2013 को 3.50 लाख रुपये ठग लिए। कई दिनों तक आरोपी टालमटोल करता रहा। लंबा समय बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। आरोपी से रुपये वापस मांगने पहुंचा। जिस पर पीड़ित को मारपीट कर भगा दिया। दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। क्षेत्र के कुछ सभ्रांत लोगों ने सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पीड़ित ने पुलिस को साक्ष्य अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन



प्रधान ने बच्चों को उपलब्ध 
कराए खेल के सामान
बीसलपुर। रंभोजा की प्रधान गंगा देवी दीक्षित ने ग्राम पंचायत के गांव रंभोजा और उदराह के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को खेल का सामान उपलब्ध कराया है। खेल का सामान पाकर बच्चों में खासा हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed