फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LH sugar mills are in Illegal mining caught clay

एलएच शुगर मिल में हो रहा अवैध मिट्टी खनन पकड़ा

Sat, 29 Aug 2015 12:09 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 29 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
LH sugar mills are in Illegal mining caught clay

एलएच शुगर फैक्ट्री परिसर के अंदर अवैध रूप से मिट्टी खनन पकड़ा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तहसीलदार ने छापा मारकर गलत तरीके से की जा रही मिट्टी की खुदाई और उसकी बिक्री पकड़ी है। तहसीलदार की कार्रवाई पर रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी गई है। जिसमें 990 घन मीटर खोदना पाया गया है।

विज्ञापन

शहर में स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री में पर्यावरण नियंत्रण संयंत्र के निकट खाली पड़ी जमीन पर तालाब बनाने के उद्देश्य से जेसीबी लगाकर खुदाई किए जाने की सूचना किसी ने सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को दी। इस सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सदर तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी को जांच के निर्देश दिए। शाम को तहसीलदार ने शुगर फैक्ट्री में बताए गए स्थान पर छापा मारा। जिसमें मौके पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली तो नहीं मिले लेकिन खोदी गई ताजी मिट्टी और जमीन में खुदाई से बना गड्ढा मिला। उन्होंने
विज्ञापन

स्टाफ से गड्ढे की जांच कराई। इस नाप के अनुसार 990 घनमीटर मिट्टी निकाली जा चुकी थी। तहसीलदार की इस कार्रवाई से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और फैक्ट्री के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट सिटी मजिस्टे्रट को भेज दी जो सिटी मजिस्ट्रेट ने शुगर मिल प्रबंधन पर पैनाल्टी डालने की संस्तुति कर डीएम मासूम अली सरवर को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलगवां रोड पर बन रही कॉलोनी में हो रहा पटान
एलएच शुगर फैक्ट्री से अवैध रूप से खोदी जा रही मिट्टी से बिलगवां रोड पर विकसित हो रही एक कॉलोनी में पटान किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मिल प्रबंधन ने यह मिट्टी मोटी रकम देकर बेची है। इसके लिए एक जेसीबी मशीन और एक दर्जन ट्रैक्टर ट्राली लगाए गए हैं।


शहर स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री में अवैध रूप से मिट्टी खुदान की रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट से प्राप्त हुई है। इस पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश एडीएम को दिए हैं।  मिट्टी की कैसे खुदाई हुई और कहां डाली जा रही थी इसकी भी जांच कराई जाएगी।
मासूम अली सरवर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed