फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   KVCL Company's branch manager, including four, filed a report

केवीसीएल कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Jul 2017 07:17 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 22 Jul 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
KVCL Company's branch manager, including four, filed a report
KVCL Company - फोटो : KVCL Company
निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में एसपी की सख्ती के बाद केवीसीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो दिन सीमा विवाद में टालमटोल के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने एजेंटों से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

नौगवां चौराहा पर एक कार्यालय से 2008 से संचालित हो रही केवीसीएल कंपनी के दर्जनों एजेंटों ने पिछले दिनों एसपी-एएसपी से मुलाकात कर शिकायत की थी। जिसमें कंपनी पर निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की रकम हड़पने के बाद कार्यालय बंद कर भागने का आरोप लगाया। कंपनी के शाखा प्रबंधक निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी योगेश कुमार गंगवार, सहयोगी जतीपुर (जहानाबाद) निवासी पोशाखी लाल गंगवार, भगवान स्वरुप और नौगवां पकड़िया के वीरेंद्र यादव पर ठगी के आरोप लगाने के साथ ही उनके नेपाल भागने की आशंका भी जाहिर की थी। सभी ने चार करोड़ से अधिक रुपये का गबन करने का लेखाजोखा अफसरों को दिया। इस पर एसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दो दिनों तक मामला कोतवाली और सुनगढ़ी के  बीच सीमा विवाद में उलझकर रह गया। कार्यालय किसके क्षेत्र के अंतर्गत आएगा? इसको लेकर दोनों एक दूसरे पर टालते रहे। हालांकि एसपी की सख्ती के बाद शनिवार को कानूनी कार्रवाई की गईहै। एजेंटों से मिली संयुक्त तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुनगढ़ी थाना पर कंपनी चलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंपनी से जुड़ी अहम जानकारी जुटाकर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed