फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kunde misconduct woman suspended after death

दुराचार के बाद महिला को कुंडे से लटकाया, मौत

Wed, 08 Apr 2015 12:18 AM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
दियोरिया/पीलीभीत। Updated Wed, 08 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kunde misconduct woman suspended after death
 क्षेत्र के
विज्ञापन
एक गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय विवाहिता की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार रात को गांव के ही दिलीप गुर्जर ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। मंगलवार को विवाहिता के घर वालों ने विरोध जताया तो इससे गुस्साए आरोपी ने दोबारा घर में घुसकर युवती के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया और उसे कमरे के अंदर कुंडे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी करीब एक माह सेे मायके में रह रही थी। सोमवार की रात करीब 10 बजे घर के अन्य सभी लोग पड़ोस स्थित पशुशाला में चारा बना रहे थे। घर में बेटी अकेले थी। इसी दौरान गांव का ही दिलीप गुर्जर दीवार कूदकर घर में घुस आया और बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर पुत्री को जातिसूचक अपशब्द भी कहे। आरोप है कि आरोपी घर में रखे जेवर व 50 हजार रुपये चोरी कर भाग निकला। घर के लोग जब पशुशाला से घर में आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

इस पर घर वालों ने विरोध जताया। इससे गुस्साया आरोपी मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उस समय फिर घर में घुस गया जब घर के अन्य लोग पशुशाला में थे। आरोपी ने युवती के गले में रस्सी का फं दा डाल कर कमरे के कुंडे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उसका शव लटकता देखा। इससे घर में कोहराम मच गया।

कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी दिलीप गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर एसपी जेके शाही, एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बाबत पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed