{"_id":"58ff8e504f1c1b9d65c0d4be","slug":"kid-s-death-by-crushing-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवहा नदी किनारे हुआ हादसा, चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार
देवहा नदी किनारे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर निवासी मजदूर ओमप्रकाश का 13 वर्षीय पुत्र हरिशंकर गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार शाम को गांव के अन्य बच्चों के साथ देवहा नदी पर नहाने गया। नहाकर घर जाते वक्त कुछ दूर पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चालक भाग निकला। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। घायल किशोर को सीएचसी से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।