पटाखे न देने पर कोतवाल ने व्यापारी को हड़काया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखे
आतिशबाज
अजीम ने बताया कि दो दिन पहले
कोतवाली पुलिस उनकी दुकान पर
पहुंची और एक अधिकारी को
पटाखेेदेने की बात कहते हुए
कोतवाली पहुंचाने को कहा। इस
पर वह दो दिन से पटाखा कोतवाली
पहुंचा रहा था।
गुरुवार
को वह पटाखे नहीं पहुंचा सका।
इस पर कोतवाल ने शुक्रवार को
बुलाकर अशोभनीय व्यवहार किया।
लाइसेंस चेक करने की भी बात
कही। व्यापारी के साथ अभद्रता
की जानकारी जब व्यापारियों
को हुई तो उनमें रोष पनप गया।
शाम करीब साढ़े चार बजे कई
व्यापारी व्यापार प्रतिनिधि
मंडल के जिलाध्यक्ष के साथ
सदर कोतवाली पहुंचे और नाराजगी
जताई।
इस दौरान नोकझाेंक भी
हुई। व्यापारियों ने मामले
की सूचना एसपी और डीएम को दी।
इस पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह,
सीओ
सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर
व सिटी मजिस्ट्रेट रामनिवास
शर्मा कोतवाली पहुंचे और
व्यापारियों से वार्ता की।
जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
दिया तब व्यापारी शांत हुए। इस बाबत एसपी सोनिया
सिंह ने बताया व्यापारी
के साथ अभद्रता का मामला संज्ञान
में आया है। मैं इसे चेक करवा
रहीं हूं। मामला सही मिलने
पर कार्रवाई होगी।