फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khaki also tightened the screws on raw alcohol Dndebajon

कच्ची शराब के धंधेबाजों पर खाकी ने कसा शिकंजा

Wed, 13 Jul 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी मुनिराज के आदेश पर छापामार अभियान चलाया गया। जिसमें 570 लीटर कच्ची शराब बरामद कर पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन

मंगलवार रात एसपी का आदेश मिलते ही थाना प्रभारी स्टाफ के साथ छापामारी में जुट गए। माधौटांडा एसओ दुर्गेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में टीम ने 140 लीटर शराब बरामद की। दस लोगों की गिरफ्तारी भी की गई। अमरिया पुलिस ने भूड़ा कैमोर गांव के उमाशंकर को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा। बरखेड़ा एसओ ओमहरि बाजपेई ने पैनिया रामकिशन निवासी राजेश और मघइया के नेमचंद से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बिलसंडा एसओ जितेंद्र यादव ने 60 लीटर शराब के साथ बमरौली निवासी रामकरन, ढकिया के महेंद्र, परेवा तुर्रा के अमरपाल की गिरफ्तारी की। जहानाबाद एसओ भोला सिंह ने 70 लीटर कच्ची शराब बरामद कर चार लोगों को धर दबोचा। दियोरिया पुलिस ने दो लोगों से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की। अभियान के दौरान बीसलपुर एसओ केपी सिंह ने तीन अवैध शराब भट्ठी पकड़ीं। मौके से 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। न्यूरिया पुलिस ने भी दस लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तारी की। जिसमें चुर्रा सकतपुर निवासी मिश्रीलाल, बिहारीपुर कुमरखा के दवेंद्र और जसकरनापुर के फकीरेलाल तीन की गिरफ्तारी की गई। जिले के छह थानों की पुलिस अभियान के दौरान खाता भी नहीं खोल सकी। एसपी मुनिराज ने बताया कि अभियान के तहत गिरफ्तारी की गई है। कच्ची शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed