फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jholachap the rape of a teenager

झोलाछाप ने किशोरी से किया रेप

Wed, 19 Aug 2015 11:09 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 19 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jholachap the rape of a teenager
पिता के साथ पेट दर्द की दवा लेने गई थाना जहॉनाबाद के एक गांव की 15
विज्ञापन
वर्षीय किशोरी ने क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर पर नशे का इंजेक्शन लगाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी परिवार वालों और तमाम ग्रामीणों के साथ पुलिस लाइन पहुंची और एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जहॉनाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति कई ग्रामीणों के साथ 15 वर्षीय बेटी को लेकर एसपी से मिला और तहरीर दी। उसने बताया कि 26 जुलाई 15 को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ। इस पर वह उसे लेकर इसी थाना क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर मोहम्मद यासीन के पास गया। आरोपी का मेडिकल स्टोर भी है। आरोप है कि झोलाछाप ने पुत्री को देखने के बाद कहा कि इसे इंजेक्शन लगाने होंगे। उसे (पिता) को बाहर बैठा दिया और पुत्री को अंदर ले जाकर नशीला इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि बेहोश होने पर पुत्री के साथ दुराचार किया।
होश आने पर आत्मग्लानि और शर्म के मारे पुत्री ने कुछ नहीं बताया और घर चलने को कहा। जिस पर वे उसे घर ले आए। 16 अगस्त को जब बेटी की दोबारा तबियत खराब हुई और उसे उसी झोलाछाप के पास चलने के लिए कहा तो उसने दुराचार होने की बात बताई। जब उन्होंने झोलाछाप से नाराजगी जताई तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने 18 अगस्त को घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
 एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश एसओ को दिए। एसओ ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की स्लाइड बनाई गई है। स्लाइड की जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
00
पीड़िता तमाम ग्रामीणों के साथ आई थी। उसके पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में यदि आरोप सही मिलते हैं तो आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed