फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jehanabad rogues havoc in Madotanda

जहानाबाद, माधोटांडा में बदमाशों का कहर

Sat, 06 Feb 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 06 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jehanabad rogues havoc in Madotanda
थाना जहानाबाद और माधोटांडा क्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने कहर बरपाया। ललौरीखेड़ा में बदमाशों ने गृहस्वामी को पीटकर अधमरा कर दिया। उसके मासूम बेटे को अगवा करने की कोशिश की। गांव सियाबाड़ी पट्टी के तीन घरों में घर वालों को बांधकर जमकर पीटा, लेकिन शोर गुल होने पर बदमाश लूट नहीं कर सके। माधोटांडा क्षेत्र के चार गांवों में चार घरों से बदमाश करीब एक लाख रुपये का सामान लूट ले गए। बदमाशों केे कहर से दहशत का माहौल है। सूचना के बाद भी जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। माधोटांडा पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मासूम को अगवा करने की कोशिश, लूट
जहानाबाद। शुक्रवार रात ललौरीखेड़ा निवासी रामेश्वर दयाल के घर में बदमाश दीवार कूदकर घुस गए और बरामदे में सो रहे गृहस्वामी को बांधने की कोशिश की। विरोध पर लात-घूसों और तमंचों की बटों से उसे पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच उनकी पत्नी उमा देवी जाग गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं बदमाशों ने दबोचकर उनसे गांव में असलहों और मालदार लोगों की जानकारी की। घर में रखा माल मांगा। उमा देवी ने माल-जेवर न होने की बात कही तो बदमाशों ने उनके पांच वर्षीय पुत्र विशाल को उठा लिया और ले जाने लगे। इस पर उसने गरीबी का हवाला देते हुए काफी खुशामद की तब बदमाशों ने विशाल को छोड़ दिया। बदमाशों के जाने पर शोरशराबा किया। इस पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां से बदमाश रात करीब 12 बजे गांव सियाबाड़ी पट्टी पहुंचे और अमर सिंह के घर के पास फोन करने लगे। आहट होने पर अमर सिंह की आंख खुल गई। उन्होंने कमरे के अंदर खिड़की से निगहबानी शुरू कर दी। इसी बीच चार बदमाश और आ गए और दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे। पालतू कुत्ते के भौंकने पर बदमाश वहां से निकलकर कालीचरन के घर पहुंचे। घर के बाहर खपरैल में सो रहे संजीव से रामपाल का घर पूछा। जब उसने गांव में रामपाल नाम के तीन-चार लोगों के रहने की बात कही तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह से वह छूटकर शोर मचाते हुए पड़ोस में अपने भाई मनोज के घर में घुस गया। इस पर बदमाश वहां से खिसक गए। संजीव ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर सूचना दी तो करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले बेखौफ बदमाश गांव के मुंशीलाल के घर में घुस गए और उसके पुत्र को बांधने की कोशिश की। शोर होने पर उसकी पत्नी मीरा देवी की आंख खुल गई। चीखपुकार होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


एसपी को भी एसओ ने नहीं दी सही जानकारी
गांव ललौरीखेड़ा और सियाबाड़ी पट्टी में बदमाश कहर बरपाते रहे, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नतीजतन बदमाश वारदात करते रहे और पुलिस एक ही घटना स्थल पर जांच करती रही। इतना ही नहीं एसओ ने एसपी और सीओ को भी सही जानकारी नहीं दी। एसपी को मामला जमीनी रंजिश का होने की बात कहकर गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दौड़ती रही बदमाश करते रहे वारदात
बदमाशों की सूचना पर सीओ जहानाबाद, पुलिस के साथ ललौरीखेड़ा पहुंचे। इसी बीच कंट्रोल रूम ने सियाबाड़ी पट्टी में वारदात होने की सूचना दी। पुलिस की कई गाडिय़ां जब तक सियाबाड़ी पट्टी पहुंचीं तक तक बदमाश भाग निकले।  

सीओ और एसओ ने ललौरीखेड़ा में वारदात होने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने जमीनी रंजिश में मारपीट की बात बताई है। लूटपाट नहीं हुई है।    

अनिल कुमार सिंह, एसपी

माधोटांडा के चार घरों में बदमाशों ने की लूटपाट
माधोटांडा।  बदमाश शुक्रवार की रात सबसे पहले गांव जमुनिया निवासी सुखलाल के घर पहुंचे और बाहर लेटे सुखलाल को दबोच लिया और खुद को चौकी इंजार्च बताते हुए दरवाजा खुलवाना का प्रयास किया। जब उसने दरवाजा खुलवाने से मना किया तो बदमाशों ने उसे बांधकर डाल दिया। आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए। बदमाशों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खोलने पर सुखलाल को गोली मार देने की धमकी दी। इसका परिवार के लोगों ने कड़ा जवाब दिया। कहा, घर में असलाह भी हैं और आदमी भी कम नहीं हैं। इस पर बदमाश उसे छोड़कर भगवानदास के घर पहुंचे। बदमाशों ने उसकी पत्नी को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और पहने हुए गहने उतरवा लिए। यहां से जेवर-बर्तन सहित करीब 10 हजार रुपये का सामान लूटने के बाद विजय के घर में घुसने का प्रयास किया। गांव में शोरशराबा होने पर बदमाश यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव दयालपुर पहुंचे और खुले घर में लेटी सुशीला और उसके दुधमुंहे पुत्र को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उसके गहने उतरवाए। बाद में घर के अंदर ले जाकर मंगलसूत्र, चांदी के खड़ाऊं, दो हजार की नगदी समेत करीब 40 हजार का सामान लूट लिया। दुधमुंहे बच्चे और उसकी मां को चारपाई से बांधकर बदमाश मुंशी के घर पहुंचे, लेकिन कुत्तों के भौंकने पर गांव नवदिया सुखदासपुर पहुंचे। बदमाशों ने सड़क किनारे बने रामचंद्र के घर को अपना निशाना बनाया। बदमाश यहां से उसकी पत्नी के जेवर लूटने के बाद उसके भाई देवकुमार के घर पहुंचे। देव के बाहर होने के कारण बदमाशों ने उसकी पत्नी शकुंतला देवी को तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया और उसके जेवर उतरवा लिए। रामचंद्र को चारपाई में बांधकर बदमाश शकुंतला को गांव में साथ ले गए और उससे मोती का घर पूछा। मोती के घर जागने की आहट मिलने पर बदमाश श्रीकृष्ण के घर पहुंचे। इसी बीच शोरशराबा पर बदमाश शकुंतला देवी को छोड़कर भाग निकले। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि चोरी की वारदातें हुई हैं। इनकी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed