फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inexplicably haunted by the murder of abuse made sevaram

बेवजह गाली देना बना सेवाराम की हत्या का सबब

Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब पीने के बाद बेवजह गाली देने पर किराना व्यापारी सेवाराम की हत्या की गई थी। गाली-गलौज से गुस्साए रामऔतार और प्रणव बंगाली ने सेवाराम की हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गजरौला थाना क्षेत्र के मुढैलाखुर्द गांव के निवासी किराना व्यापारी सेवाराम (45) का शव 21 सितंबर की सुबह माला कॉलोनी में चकरोड पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतक के बेटे राजेंद्र ने गांव कुठियारते निवासी रामऔतार के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी, लेकिन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। नामजद किए गए आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे तक पहुंच गई। किराना व्यापारी सेवाराम की हत्या नामजद आरोपी रामऔतार ने अपने साथी माधोटांडा के चूका बाजार निवासी प्रणव बंगाली के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामऔतार कच्ची शराब बनाता है। मृतक भी उससे कच्ची शराब खरीदकर फुटकर में अपनी किराने की दुकान से बेचा करता था। घटना के दिन भी वह घर से रामऔतार के यहां ही गया था। फोन पर उसने परिवार वालों को आरोपी के यहां ठहरने की बात कही थी। रात में मृतक दूसरे आरोपी प्रणव के साथ एक ढाबे पर गया। दोनों ने जमकर शराब पी। नशा चढ़ते ही सेवाराम ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपी प्रणव उसको लेकर ढाबे से जा रहा था कि रास्ते में ही रामऔतार भी मिल गया। नशा अधिक होने के बाद सेवाराम उसको भी बेवजह गाली देने लगा। पहले तो दोनों आरोपियों ने गाली देने से मना किया, न मानने पर आरोपी रामऔतार ने लकड़ी का टुकड़ा मार दिया। कई बार लकड़ी से किए, जिसके बाद किराना व्यापारी सेवाराम खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी प्रणव ने सेवाराम की पैंट उतारकर उसका गला दबा दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी शव छोड़कर भाग गए थे। एसओ गजरौला विवेक त्रिवेदी ने बताया कि नशे में गाली देने की बात पर सेवाराम की हत्या कर दी गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed