Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire breaks out at public service center; computer systems destroyed

Deoria News: जनसेवा केंद्र में लगी आग, कंप्यूटर सिस्टम जला

Thu, 19 Nov 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at public service center; computer systems destroyed
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहा स्थित एक जनसेवा केंद्र में बुधवार की भोर में धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कंप्यूटर सहित अन्य सामान जल गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के सहवा गांव के विनय कुशवाहा की महुआडीह चौराहे पर जनसेवा केंद्र है। मंगलवार शाम को दुकान बंद कर वह चले गए।
बुधवार की भोर करीब तीन बजे टहल रहे लोगों ने दुकान से दुकान के अंदर से धुआं निकलते देख कर शोर मचाया। विनय को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से कंप्यूटर सहित करीब पचास हजार के सामान जल गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि किसी ने रंजिश वश दुकान में आग लगाई है। प्रभारी एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed