{"_id":"581747054f1c1bae314359b4","slug":"including-former-spouse-filed-against-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पति समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान पति समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिशन गांव पुन्नापुर के प्रधान और उसके भाई की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा गोवंशीय पशु की हत्या के आरोपी के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
बलरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को गांव पुन्नापुर का प्रधान धर्मपाल अपने चचेरे भाई अखिलेश, दिनेश के साथ बाइक से घर लौट रहा थे। रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के पति ने रास्ते में रोक उसकी और उसके चचेरे भाईयों की पिटाई कर दी थी। दिनेश की ओर से पूर्व प्रधान पति जैतराम, उसके पुत्र विजय, मृत्युंज्य, रामवृक्ष, रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी रामवृक्ष, विजय, जैतराम, रोहित को गिरफ्तार कर चालान किया गया था, जो अभी जेल में है। आरोपी मृत्युंज्य पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सयका था। जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट भेजा गया है। इधर 17 सितंबर को गोमांस सहित गिरफ्तार गांव कसगंजा निवासी युसुफ के खिलाफ भी आरोप पत्र कोर्ट भेजा गया है।