{"_id":"577411aa4f1c1ba32c79bdf9","slug":"in-uncontrolled-bike-railing-entered-the-photographer-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक रेलिंग में घुसी, फोटोग्राफर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बाइक रेलिंग में घुसी, फोटोग्राफर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग में घुस गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया और पीछे बैठे युवक की रेलिंग में सिर लगने से मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी पीयूष मिश्रा तहसील में एक वकील के मुंशी हैं। बुधवार को क्षेत्र के ही मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी अनूप सिंह के साथ पूरनपुर आया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों बाइक से वापस घर के लिए निकले। बाइक पीयूष चला रहा था। हाइवे पर खारजा नहर के पास पहुंचते ही अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। बाइक पर पीछे बैठे अनूप सिंह के सिर में रेलिंग घुस गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। चालक पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। मृतक पीलीभीत में फोटोग्राफर की दुकान है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवारीजन और मिलने वालों की भीड़ सीएचसी पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।