{"_id":"254aebb17dcbd9d0cbce39d070be40f0","slug":"in-the-six-year-old-girl-raped-by-nuria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरिया में छह वर्षीय बालिका से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यूरिया में छह वर्षीय बालिका से रेप
Nuria
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परचून की दुकान से चीनी लेकर घर लौट रही एक छह वर्षीय दलित बालिका को गांव के एक नौ वर्षीय बालक ने गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक महिला छह वर्षीय बेटी को साथ लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पति बाहर मजदूरी करने गए हैं। उसके घर और परचून की दुकान के बीच में गन्ने का खेत है। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी पुत्री परचून की दुकान पर चीनी लेने गई थी। वापस आते समय गांव के ही एक बालक ने पुत्री को गन्ने के खेत में पकड़कर खींच ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
किसी तरह घर पहुंची बालिका ने उसे (मां) को पूरी बात बताई। इस पर परिवार वालों के साथ वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ धारा 376 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की आयु करीब नौ वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मां के साथ बालिका थाने पर आई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने आरोपी की उम्र नौ साल बताई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
- जवाहर, एसपी