फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the shadow of bayonets cut wheat crop

संगीनों के साए में कटी गेहूं की फसल

Mon, 20 Apr 2015 12:17 AM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
In the shadow of bayonets cut wheat crop
क्षेत्र के ग्राम कटकवारा में विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ ने पुलिस की मौजूदगी में कटवाया। प्रशासन ने तीन कंबाइनों ने फसल कटवाकर गेहूं पट्टेदारों को सौंपा। इसको लेकर गांव में काफी तनाव रहा।

थाना क्षेत्र के ग्राम कटकवारा में करीब 65 एकड़ जमीन पर दलित परिवारों के पट्टे हैं। इस जमीन पर कुछ लोगों का अवैध रूप से कब्जा जा जिसका विवाद हाईकोर्ट तक चला। विवाद को लेकर गांव में कई बार बवाल हो चुका है और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। इस जमीन पर गेहूूं की फसल खड़ी है जिसे अवैध कब्जेदार और पट्टेदार अपने द्वारा बोना बता रहे हैं।

पिछले दिनों पट्टेदारों ने इसकी शिकायत डीएम से कर गेहूं कटाई के दौरान झगड़ा होने की आशंका व्यक्त करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर जांच के बाद अधिकारियों ने पाया कि फसल पट्टेदारों ने बोई है और उनका ही जमीन पर कब्जा है इसलिए फसल भी वहीं काटेंगे, लेकिन झगड़ा की आशंका को देखते हुए फोर्स की मौजूदगी में फसल कटवाने का निर्णय लिया।

इसके तहत शनिवार को एसडीएम पूरनपुर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ ब्रजवीर सिंह, एसओ राजेंद्र सिंह, महिला थाना एसओ गुड्डी गंगवार पीएसी के साथ गांव पहुंचे। यहां अधिकारियों ने तीन कंबाइनों के माध्यम से गेहूं की कटाई शुरू कराई और एक एक खेत की कटाई होने के साथ ही गेहूं की फसल संबंधित पट्टेदार को दे दिया। देरशाम तक कटाई जारी थी। एसडीएम ने बताया जमीन पट्टेदारों की है और फसल भी उन्हीं की है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में फसल कटवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed