फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In just 15 minutes took the spoils

महज 15 मिनट में कर ली लूट 

Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
In just 15 minutes took the spoils
लूट - फोटो : अमर उजाला
शातिराना अंदाज में दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

तीन साल पहले नौकरी से निकाला गया था
दो दिन पहले खराब हुए थे सीसीटीवी 

 सात लाख की लूट करने में आरोपी अनिल मौर्य से ज्यादा समय नहीं लगाया। इससे एक बात स्पष्ट है कि वह पूरी प्लानिंग के साथ मिल में दाखिल हुआ था। पुराना कर्मचारी होने के कारण उसको कैश आदि की पूरी जानकारी पहले से ही थी। मात्र पंद्रह मिनट की घटना की दहशत मौजूदा कर्मचारियों के चेहरों पर घंटों बाद में दिखाई दे रही थी। उधर, मिल का सीसीटीवी खराब होने के चलते घटना उसमें कैद नहीं हो सकी।
आरोपी ने बेहद शातिराना अंदाज में अकेले अंजाम दिया। वह पूरी तैयारी से आया था। चूंकि उसे मिल की पूरी जानकारी थी इसलिए उसे आने और भागने में भी दिक्कत नहीं हुई। घनश्याम ने बताया कि आरोपी अनिल ने उनके यहां काफी समय काम किया था। तीन साल पहले उसकी शराब पीने और हुड़दंग करने की शिकायतें आने लगी थी, जिससे मिल का माहौल बिगड़ने लगा था। इसी को लेकर उसको तीन साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। उसे मिल के बारे में काफी जानकारी थी। लूट के दौरान मिल कर्मचारी ब्रजलाल ने पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला था। जिस पर नजर पड़ते ही आरोपी ने तीनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। वह सभी के मोबाइल भी लूटने के बाद अपने साथ ले गया। उधर, मिल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन घटना का ब्योरा उसमें कैद नहीं हो सका। मिल मालिक घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि मिल में सीसीटीवी कैमरे शुरूआत से ही लगे हुए है लेकिन पिछले दो दिन से वे काम नहीं कर रहे थे। कैमरे में अचानक खराबी आ गई थी। इसे ठीक कराने के लिए कंपनी को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


घटना की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट कराई जा रही है। आरोपी के घर और अन्य ठिकानों का पता लगाकर पुलिस दबिश दे रही है। एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed