फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the loan officer domestic dispute, police say

पुलिस मान रही कर्ज तो तहसीलदार घरेलू विवाद

Sat, 13 Feb 2016 11:14 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
If the loan officer domestic dispute, police say
किसान विजयपाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस जहां कर्ज का दबाव बढ़ने और उससे हुए अवसाद को कारण मान रही है वहीं प्रशासन कर्ज के अवसाद को नकार कर आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद मान रहा है। तहसीलदार का कहना है कि विजयपाल की घर में किसी से कहासुनी हो गई थी और उसने नाराज होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कर्ज में डूबे शहबाजपुर के किसान विजयपाल ने शुक्रवार की देर रात घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या की सूचना पर तहसीलदार नन्हेलाल ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक लेखराज शर्मा और लेखपाल अनूप शर्मा को मौके पर जांच के लिए भेजा। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व कर्मियों ने अपनी जांच रिपोर्ट सौैंप दी है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक विजयपाल ने कर्ज को लेकर आत्महत्या नहीं की। उसकी घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तहसीलदार से जब यह पूछा गया कि किस बात को लेकर मृतक से घर के किस सदस्य से विवाद हुआ तो तहसीलदार चुप्पी साध गए। वहीं हलका दरोगा भरत सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या जांच में साफ हो गया है कि विजयपाल ने कर्ज की वजह से आत्महत्या की है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आत्महत्या थी, इसलिए पुलिस रात में नहीं पहुंची
पीलीभीत। आत्महत्या पुलिस के लिए बड़ा मामला नहीं है। विजयपाल की आत्महत्या की सूचना उनके भतीजे ने थाने में रात एक बजे जाकर खुद दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस संबंध में जब एसएचओ से बात की गई तो उनका कहना था कि रात में कोई सूचना देने आया ही नहीं था। हमें सुबह सूचना मिली तब हम मौके पर गए। वहीं, मौका मुआयना करने एडिशनल एसपी विकास कुमार वैद्य का कहना है कि दो बजे मोबाइल पर सूचना आई थी। फोन करने वाले आत्महत्या की बात बताई और और रात में फोर्स अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी पर लगी थी, इसलिए मौके पर नहीं पहुंच पाई। मौके पर जाकर मैने परिवार और आसपास के लोगों से बातचीत की है। किसान पर कर्ज था लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है। मृतक के भतीजे ने आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर टर्नओवर  करता था किसान
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बरसिया के मैनेजर रक्षपाल ने बताया कि विजयपाल उनका नियमित बार ओवर था, जो हर वर्ष ऋण लेता था और सही समय पर ऋण की अदायगी करता था। परिवारवालों का कहना है कि इस बार समय पर पैसा जमा करने की स्थिति नहीं बन रही थी इसलिए विजयपाल लगातार अवसाद में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed