{"_id":"580661274f1c1b9f1b7031f0","slug":"if-it-s-not-worth-working-for-alcohol-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए रुपये न देने पर मजदूर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए रुपये न देने पर मजदूर को पीटा
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के लिए रुपये देने से इंकार करने पर गांव के एक दबंग ने मजदूर को जमकर पीटा। ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया और धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने घटना की तहरीरपुलिस को दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी रामचंद्र ने तहरीर में बताया कि वह मंडी समिति में आढ़त पर मजदूरी करता है। सोमवार को काम निपटाकर पैदल घर जा रहा था। इस बीच गांव के ही राजेश ने उसको रोक लिया। शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। इंकार करने पर आरोपी ने अपशब्द कहे। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और बाद में ईंट मारकर घायल कर दिया। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों के जमा हो गये। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।