फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hunter caught with tiger bones

बाघ की हड्डियों सहित शिकारी पकड़ा

Tue, 17 Mar 2015 12:21 AM IST
/पीलीभीत।
/पीलीभीत। Updated Tue, 17 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hunter caught with tiger bones
वन विभाग ने पिछले माह नेपाल में बाघ की खाल के साथ पकड़े गए शिकारी दुलाल
विज्ञापन
के साथी श्यामबिहारी को गिरफ्तार किया है। वन कर्मियों ने उसे महोफ जंगल के रास्ते बाघ की हड्डियां नेपाल ले जाते समय पकड़ा हैं। पकड़े गए आरोपी ने अपने 11 अन्य साथियों के नाम बताए हैं।

दो माह पूर्व नेपाल पुलिस ने बाघ की खाल बिक्री करने का प्रयास करते समय गभिया निवासी दुलाल को पकड़ था। पूछताछ में उसने अपने कई साथियों के नाम बताए थे जिनमें से एक मैनाकोट निवासी श्यामबिहारी भी था। नाम का खुलासा होने के बाद टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश ने सभी रेंजों को अलर्ट कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

रविवार को रात महोफ के वनक्षेत्राधिकारी केपी को मुखबिर से उसके जंगल से होते हुए नेपाल जाने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने मसरूर अब्बास व रमेश भट्ट के सहयोग से उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से बाघ की दो किलो हड्डियां बरामद हुई। पूछताछ में श्यामबिहारी ने दुलाल सहित 11 अन्य साथियों के नाम बताए जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बाघ की हत्या के बाद श्यामबिहारी के फरार चल रहे साथी रामकिशन, राकेश आदि ने पत्नियों के सहयोग से घर में ही खाल को सुखाया था। इस पर तीन महिलाओं को भी केस में शामिल किया गया है। इनमें दुलाल, गौरंग, कंधई सहित कुछ जेल जा चुके हैं जबकि बाकी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां बता दें बाघ की हत्या मामले में वनविभाग अब 12 आरोपियों को जेल भेज चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed