{"_id":"039679a1cd8c3890005f95dde19d717f","slug":"htyaropi-pistol-recovered-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लिए हत्यारोपी से तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर लिए हत्यारोपी से तमंचा बरामद
पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह पूर्व हुए हत्याकांड में कोर्ट में हाजिर हुए हत्यारोपी को सुनगढ़ी पुलिस ने रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया है। आला कत्ल बरामद होने के बाद पुन: जेल भेज दिया है।
25 दिसंबर 2014 को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा नंबर दो में पूर्व प्रधान जागनलाल जाटव का पड़ोस में रहने वाले हरस्वरूप के बीच जमीन को लेकर विवाद में झगड़ा हो गया था जिसमें मारपीट के साथ फायरिंग भी हुई थी। इस घटना में गोली लगने से जागनलाल, उनके दो पुत्र दिनेश व विजेंद्र घायल हो गए। दिनेश की भोजीपुरा (बरेली) के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने हरस्वरूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नामजद हत्यारोपी पुलिस को चकमा देकर कुछ दिन पूर्व कोर्ट में हाजिर हो गया जहां उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को सुनगढ़ी पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रत्येक तमंचा बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी से तमंचा बरामद हुआ है। मामले की जांच चल रही है।