फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Houses on the occupation began over In the four reports on firing

मकान पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में चार पर रिपोर्ट

Sat, 11 Jul 2015 11:07 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 11 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

गांव गुलड़िया भूपसिंह में मकान पर कब्जा को लेकर घर में घुसकर फायरिंग के मामले में पुलिस ने गांव निवासी बुद्धा सिंह की ओर से गांव के ही सुरेंद्र, उसके भाई गजेंद्र, विजेंद्र और गांव के मनोज के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद को लेकर गांव में दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन

मकान पर कब्जे को लेकर गांव निवासी बुद्धालाल के घर शुक्रवार को कुछ लोगों ने घुसकर फायरिंग की थी। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद पुलिस ने तमंचा लेकर घर की दीवार पर चढ़ पुलिस व एकत्र ग्रामीणों को ललकार रहे गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को तमंचा, दो कारतूस सहित हिरासत में लिया था। जिसका शनिवार को चालान कर दिया गया। इस दौरान एकत्र हुए लोगों ने बलरामपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबिल के खिलाफ प्रदर्शन कर उसे चौकी से हटाने की भी मांग की थी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने उसे शीघ्र हटवाने का आश्वासन दे किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने बुद्धालाल की ओर से गांव के सुरेंद्र सिंह, गजेेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह और मनोज के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर धमकाने, जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद को लेकर गांव में दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed