फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Houses closed half-million theft

बंद पड़े मकान से डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 04 Apr 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 04 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Houses closed half-million theft
शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया निवासी रमेश सिंह के बंद पड़े घर में चोर
विज्ञापन
मेन गेट पर लगी ग्रिल विहीन खिड़की से अंदर घुस गए और नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर गृहस्वामी की पत्नी रमा ने आसाम चौकी पुलिस को दी है।
गांव नौगवां पकड़िया निवासी रमा ने बताया कि उनके पति आगार में काम करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। शुक्रवार की शाम को वह मंडी समिति में रह रहे अपने सास-ससुर के मकान पर गई थी। इसी बीच चोर मुख्य गेट पर ग्रिल विहीन लगी खिड़की से घर में घुस गए और कमरों को खंगाल लिया। घटना की जानकारी सुबह घर पहुंचने पर हुई। मेन गेट का ताला खोलकर जब वह घर के अंदर पहुंची तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी की सूचना पर आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। चोर घर में रखी 25 हजार की नगदी, दो तोले की एक सोने की चेन, एक बिछुआ, पांच जोड़ी पायल, अंगूठी, पीतल व फूल के बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गए। गृहस्वामी की पत्नी ने घटना की तहरीर आसाम चौकी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। चौकी इंचार्ज से जानकारी कर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed