फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   House with the intention of capturing women beaten

मकान पर कब्जा करने की नीयत से महिलाओं को पीटा

Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
House with the intention of capturing women beaten
पीटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दुबारा आने पर दी जान से मारने की धमकी, कपड़े फाड़े´
पीड़ित पक्ष ने एएसपी को सुनाया दुखड़ा, कार्रवाई की मांग

 मकान पर कब्जा करने की नीयत से एक परिवार की महिलाओं पर रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी डंडों से उनकी पिटाई कर दी। कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने की कोशिश की गई। अब दुबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पीड़ित पक्ष ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजागंज की रहने वाली एक महिला ने एएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत के बाद से वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली रहती है। छोटा बेटा पूरनपुर स्थित मकान में रहता है। आरोप है कि उसके रिश्तेदार मकान पर कब्जा करना चाहते है। शुक्रवार को वह अपनी बेटियों के साथ दिल्ली से घर आई थी। यहां देखते ही आरोपियों ने गाली गलौज कर घर से जाने को कहना शुरू कर दिया। पीड़िता के अपने मकान में ठहरने की बात कहने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने तीन बेटियों संग एएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से जान को खतरा जताया है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि पूरनपुर कोतवाल को मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में भी है। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज 
पीलीभीत। नौगवां पकडिय़ा गांव की निवासी शबाना बी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तलाकशुदा महिला है। इसी बात को लेकर उसके रिश्तेदार गांव के ही रिजवान, इमरान, जावेद, जुनैद आए दिन परेशान करते हैं। आरोप है कि 11 जुलाई की रात महिला पर तंज कसने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। एसएसआई सुनगढ़ी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed