फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holi hangs at wife's maiden troubled young man

होली पर पत्नी के मायके क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद/ पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद/ पीलीभीत। Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Holi hangs at wife's maiden troubled young man
फांसी - फोटो : अमर उजाला
कमरे में छत के कुंडे पर लटका मिला शव, कोहराम
विज्ञापन

पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध था वीरेंद्र 

होली के दिन पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर किसान वीरेंद्र ने पहले जमकर शराब पी। इसके बाद साड़ी से फंदा लगा फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुन्नापुर खुनारा गांव निवासी 26 वर्षीय वीरेंद्र खेती करते थे। होली पर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। सोमवार दोपहर वीरेंद्र और उसकी मां रामकली घर में थे। तभी वह अपने कमरे में चला गया साड़ी से गले में फंदा लगाकर छत के कुंडे पर लटक गया। खाना देने कमरे में पहुंची मां ने वीरेंद्र को लटका देखा तो चीख पुकार मचाने लगी। शोर सुनकर परिवारीजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तो वीरेंद्र दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बड़े भाई भगवान स्वरूप ने बताया कि तीन भाईयों में वीरेंद्र दूसरे नंबर का था। पिछले साल जून में वीरेंद्र ने नवाबगंज (बरेली) इलाके के भरौर पंडरी निवासी लता देवी से प्रेम विवाह किया था। वह आठ माह की गर्भवती है। होली पर रविवार शाम को लता अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से वीरेंद्र क्षुब्ध था। सोमवार को वह सुबह से शराब पीता रहा। इसके बाद नशे में फांसी लगा जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed