फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   History- firing of the fair , stampede

हिस्ट्रीशीटर ने मेले में की फायरिंग, भगदड़

Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
विक्रमपुर गांव में चल रहे नाग पंचमी मेले में हिस्ट्रीशीटर के साथ आए असामाजिक तत्वों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियां चलने से मेले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी हिस्ट्रीशीटर ने गोली चलाई। जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया। उसके साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दो नामजद, एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ब्रहमदेव स्थल पर नागपंचमी का दो दिवसीय  मेला चल रहा था। सोमवार रात मेले में पड़ोस के गांव खमरिया का हिस्ट्रीशीटर नन्हे बाबू अपने साथियों को लेकर आ गया। इन लोगों ने मेले में गुंडई शुरू की तो कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे मेले में भगदड़ मच गई। गोली चलने की जानकारी पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर हिस्ट्रीशीटर नन्हे को पकड़ लिया। उसके साथी भाग गए। पुलिस ने नन्हे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक सिपाही घायल 
जिरौनियां चौकी इंचार्ज अभय पांडेय ने बताया कि मेलेे में विवाद की शुरूआत युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर हुई थी। हिस्ट्रीशीटर ने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। गांव वालों ने इसका विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी थी। सूचना पर वह फोर्स के साथ पहुंचे तो हिस्ट्रीशटर ने उन पर भी हमला बोल दिया था। इस दौरान सिपाही विजय मिश्र गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेले में ढाई घंटे रही अफरातफरी
फायरिंग से मेले में करीब ढाई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। डरे-सहमे दुकानदारों और मेले में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस जब हिस्ट्रीशीटर को पकड़ कर ले गई तब कहीं मेले में चहल-पहल शुरू हुई।

पुलिस पर ग्राम प्रधान को बचाने का आरोप 
बवाल के बाद पुलिस मुठभेड़ में भले ही हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन मेला कमेटी के लोग पुलिस से खासे नाराज हैं। एसपी से मुलाकात करने पहुंचे कमेटी के लोगों का कहना था कि हिस्ट्रीशीटर के जरिए प्रधान ने ही मेले में फायरिंग कराई थी लेकिन पुलिस ने प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने घटना की सीओ स्तर के अधिकारी से जांच कराने की मांग की। एसपी से मुलाकात करने वालों में धर्मेंद्र कुमार, रामकुमार, मेघनाथ, मेवाराम, जमुना प्रसाद, हरप्रसाद, ओमकार, मुन्नालाल मौर्य आदि शामिल थे। 


हिस्ट्रीशीटर नन्हे बाबू की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। उसने सोमवार रात मेले में अपने साथियों के संग फायरिंग की थी। उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज किया है। पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। 
- ओमहरि बाजपेई, एसओ बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed