फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Head to Step including murder trial

प्रधान समेत तीनपर हत्या का मुकदमा

Tue, 17 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 17 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा चीनी मिल परिसर में किसान तिलकराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मंगलवार तीसरे दिन परिवार वालों की तहरीर मिलने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। इसमें घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। तीन दिन पहले बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय किसान तिलकराम की बरखेड़ा चीनी मिल में घायल होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। उसके परिवार वाले डेढ़ साल पुराने नाली विवाद को लेकर ग्राम प्रधान अशोक गंगवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस ट्राली के नीचे सोते समय अचानक ट्राली आगे बढ़ने पर चोटिल होने से मौत होना बता रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में गंभीर चोट आना बताई गई। तीन दिन बाद मंगलवार को तिलकराम के भाई छेदालाल ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या बताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि किसान को मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उसे ट्राली के नीचे कुचलकर हादसे का रुप दिया गया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान अशोक गंगवार व गांव के अयोध्या प्रसाद, राजाराम उर्फ राजू के खिलाफ हत्या का मुकदम दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांचकर तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed