{"_id":"5755b2bb4f1c1b091d9c5531","slug":"head-over-to-the-arrested-teenager-sohde","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को शोहदे के सुपुर्द करने वाला प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को शोहदे के सुपुर्द करने वाला प्रधान गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को शोहदे के सुपुर्द करने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे किशोरी के बारे में पूछताछ कीष इसके बाद जेल भेज दिया। इधर, किशोरी की मां ने उसके अब तक मिलने पर जान को खतरा बताया है।
गजरौला थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी के मुताबिक एक महिला ने एसपी से शिकायत की थी कि 27 मई को उसकी 15 वर्षीय बेटी को विश्राम सिंह, कढ़ेराम और बाबूराम अगवा कर ले गए थे। ग्राम प्रधान ने इन आरोपियों को संरक्षण दिया था। 30 अप्रैल को बेटी के वापस आने पर ग्राम प्रधान ने उसे जबरन फिर आरोपियों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं है। महिला ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। एसपी के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान मिलाप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि प्रधान से किशोरी के बारे में पूछताछ की गई थी। किशोरी को तलाशा जा रहा है।