{"_id":"d3193a1f0c31b4c2d30ae83f22ea3ff3","slug":"he-went-on-alcohol-furnace-two-young-men-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब भट्ठी पर भिड़े दो युवक, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब भट्ठी पर भिड़े दो युवक, मारपीट
Pilibhit
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला गुलशेर खां में स्थित शराब भट्ठी पर शुक्रवार रात अलग-अलग समुदाय के दो युवक भिड़ गए। उनमें जमकर मारपीट हुई। थोड़ी ही देर में मौके पर दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग खिसक लिए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पूरी रात पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात मोहल्ला गुलशेर खां स्थित शराब भट्ठी पर किसी बात को लेकर दो अलग-अलग समुदाय के दो युवकों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना पर दोनों समुदाय के कई लोग मौके पर आ गए। हालात बिगड़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। शहर कोतवाल अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों समुदाय के लोग खिसक गए। पुलिस ने मौके पर खड़े कुछ लोगों को इधर-उधर किया। झगड़े के अंदेशों को लेकर पुलिस पूरे रात अलर्ट रही। कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन