{"_id":"5728e40e4f1c1bab555cd304","slug":"have-to-buy-the-expensive-bike-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक खरीदना पड़ गया महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक खरीदना पड़ गया महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 03 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से चोरी की गई बाइक खरीदना नेपाल के जिला कंचनपुर के थाना विल्हौरी क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी केशव को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे नेपाल बार्डर पर बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद नेपाली युवक का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
एसओ इंद्रकुमार के बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि गांव कंबोजनगर से नेपाल का एक युवक उत्तराखंड के नंबर की हीरो बाइक संख्या यूके 06 एसी 3484 खरीदकर नेपाल ले जा रहा है। मुखबिर ने बाइक चोरी की संभावना जताई थी। जिस पर कंबोजनगर चौकी इंचार्ज पुष्कर सिंह ने नेपाल बार्डर पर घेराबंदी कर नेपाल के गांव भूड़ा निवासी केशव को दबोच लिया और उसके कब्जे से बाइक बरामद की। उन्होंने बताया कि जब पूछताछ की गई तो केशव ने बताया कि उसने बाइक नौ हजार रुपये में गांव कंबोजनगर निवासी संदीप उर्फ चमकीला से खरीदी है। वह बाइक के कागजात आदि भी पुलिस को नहीं दे सका। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दी और गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार संदीप उर्फ चमकीला की तलाश कर रही है।