{"_id":"589330304f1c1bda10e7fe49","slug":"harsh-firing-in-procession-photographer-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
बारात में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान वीडियोग्राफी कर रहा फोटोग्राफर घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिससे अफरा -तफरी मच गई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कांशीराम आवास कालोनी निवासी रजी अहमद शादी पार्टियों में फोटो और वीडियोग्राफी का काम करता है। बुधवार को मोहल्ला होली चौराहा निवासी विक्की की शादी थी, जिसमें रजी अहमद वीडियोग्राफी करने गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे बारात होली चौराहा से निकलकर काला मंदिर मोहल्ला जा रही थी। बारात में डांस के दौरान कुछ लोग असलहों से खुशी में फायरिंग कर रहे थे। इसमें एक गोली फोटोग्राफर रजी अहमद के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली लगने का पता लगते ही बारात में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। वहां से परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। गोली किस असलहा से चलाई गई, इसका पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि दूल्हा व उसके दोस्तों के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई थी। मगर मुकदमे में किसी को नामजद नहीं किया गया है। दूल्हा पक्ष के लोगों से पूछताछ कर गोली चलाने वाले का पता लगाया जा रहा है।
दोनों पक्षों में हुई सुलह
बृहस्पतिवार दूसरे दिन दोनों पक्षों में सुलह हो गई, जिसके बाद समझौता नामा लिखकर सुनगढ़ी पुलिस को दिया गया है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग समझौता नामा लिखकर दे गए है। वादी पक्ष ने किसी तरह का असलहा न देखे जाने व पटाखे की चिंगारी से घायल होने की बात कही है। हालांकि अभी पुलिस ने समझौता नामा स्वीकार नहीं किया है।
गोली मरीज के पैर को छूकर निकल गई। मरीज के लिए खतरे की कोई बात नहीं है, इलाज जारी है। - डॉ. आरसी शर्मा, सीएमएस जिला चिकित्सालय
घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोली चलाने वाले की तलाश की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शादी वाले घर में लाइसेंसी असलहा है या नहीं। अगर असलहा हैं और जमा नहीं कराए गए, तो शस्त्र लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई कराई जाएगी। दोनों पक्षों के आपसी समझौते से पुलिस को कोई लेना देना नहीं है। चुनाव आचार संहिता और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अनुराग दर्शन, सीओ सिटी