{"_id":"58e0e9be4f1c1b493e5b3f9e","slug":"greedy-sons-beat-elderly-mother-as-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालची बेटों ने बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालची बेटों ने बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बेचने को इनकार करने पर बुजुर्ग महिला को उसके बेटों ने ही कमरे में कैद कर दिया। मकान बेचकर चार लाख रुपये देने का दबाव बनाने ेां मारपीट की। रविवार सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच वृद्धा को बाहर निकाला। मौके से दोनों पुत्रों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। मोहल्ला आसफजान में रहने वाली 65 वर्षीय कामिनी रस्तोगी ने बताया कि उनके पति दुष्यंत रस्तोगी की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। पिछले कई दिनों ने बेटा सोनू मकान बेचकर चार लाख रुपये देने के लिए कामिनी पर दबाव बना रहा था। मकान बेचने को इनकार करने पर शनिवार देर शाम बेटे ने कामिनी को कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की गई। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल ख्यालिराम आदित्य ने मौके पर जाकर बुजुर्ग कामिनी बाहर निकलकर मुक्त कराया। पुलिस ने कामिनी को दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ख्यालिराम आदित्य ने बताया कि पीड़ित कामिनी ने एक बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि पुलिस की जांच में दोनों भाइयों की मिलीभगत पाई गई है।
विज्ञापन