{"_id":"57166a054f1c1b33088b46ea","slug":"gration-beaten-with-sticks-by-the-people-at-the-wedding-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरातियों ने बारातियों को लाठी डंडों से पीटा, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरातियों ने बारातियों को लाठी डंडों से पीटा, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने को लेकर हुए विवाद में घरातियों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा। इसमें कई बाराती घायल हो गए। इस मामले में दूल्हे के पिता की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुबह पुलिस की मौजूदगी में फेरों की रस्म पूरी कर बारात की विदा कराई गई।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव पंसोली निवासी प्यारेलाल के पुत्र विपिन कुमार की बारात सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव पिपराखास निवासी विश्वपाल के घर आई थी। विश्वपाल ने बारातियों के खाने-नाश्ते की व्यवस्था पड़ोसी परमेश्वरी मौर्य के घर में की थी। द्वारचार की रस्म के बाद बाराती नाश्ता करने पहुंचे लेकिन नाश्ता कम पड़ गया। इस पर कुछ बारातियों ने खाना शुरू कर दिया। इसे लेकर परमेश्वरी मौर्य के परिवार के लोगों से बारातियों की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर घरातियों ने बारातियों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। हमले में रामबहादुर, मुकेश, सर्वेश, धर्मवीर, ओमप्रकाश, सौरव सहित कई बाराती घायल हो गए। बारात में वबाल होने पर शादी की रस्में रोक दी र्गइं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया गया। दूल्हे के पिता प्यारेलाल की ओर से पुलिस ने परमेश्वरी मौर्य, उनके भाई सुखलाल, नेतराम, कोमिल प्रसाद और गंगाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की मौजूदगी में फेरे की रस्म पूरी कराकर बारात को विदा किया गया।