{"_id":"5825fc2c4f1c1b6729b3ac93","slug":"gossip-busy-family-members-left-the-bus-to-tonusha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गपशप में मशगूल घरवाले, बस में छोड़ गए तनुषा को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गपशप में मशगूल घरवाले, बस में छोड़ गए तनुषा को
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
गपशप में मशगूल घरवाले, बस में छोड़ गए तनुषा को
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लापरवाही से बस में छूट गई तीन साल की मासूम को पुलिस ने सही सलामत उसके परिवारीजनों तक पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को लापरवाही पर सख्त चेतावनी भी दी। इस दौरान घर वाले भी खुद की गलती को स्वीकारते दिखाई दिए।
थाना क्षेत्र के सरौरी गांव के निवासी मुकेश कुमार का परिवार गुरुवार रात को रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुनगढ़ी क्षेत्र के गुटैया गांव में गया था। शुक्रवार को वापस घर जाने के लिए मुकेश की पत्नी हुकुमवती व अन्य लोगों ने तीन साल की बच्ची तनुषा को आसाम चौराहा से जहानाबाद जाने वाली निजी बस में बैठा दिया और खुद वहीं पर रुक गए। आपस में बातचीत करने के दौरान सभी बच्ची के बस में होने की बात भूल गए। बस चले जाने के बाद उनको बच्ची की याद आई तो सभी के होश फाख्ता हो गए। तुरंत ही आसाम चौकी पुलिस से शिकायत कर जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने वायरलैस कर जहानाबाद पुलिस को बताया। एसओ जितेंद्र यादव ने सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग शुरु कर बस को रोक लिया। जिसके बाद बच्ची को सही सलामत कब्जे में लेकर थाने ले गए। जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने लापरवाही पर सभी की जमकर क्लास लगाई और बच्चों को लेकर गंभीरता बरतने को कहा। खुद की लापरवाही को स्वीकारते हुए दुबारा ऐसा न होने की बात कही। मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन