फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl kidnapped on gun point

असलहा के बल पर किशोरी का अपहरण 

Tue, 22 May 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 22 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped on gun point
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का असलहों के बल पर सोमवार तड़के दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। विरोध करने पर किशोरी के परिजनों की पिटाई की गई। इसके बाद अंजाम भुगतने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपहृत की तलाश शुरू कर दी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर महकमा खासा अलर्ट रहा। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार तड़के करीब चार बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुस आए। इसके बाद असलहा के बल पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया। परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए किशोरी को अगवा करके ले गए। आरोपियों के जाने के बाद परिवारवालों के शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। लड़की के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। कोतवाली पुलिस से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव में किसी तरह की तनाव की स्थिति न बन सके, इस लिए पुलिस को गांव में भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राकेश कुमार, उसकी मां, विजय, बलराम, ओमप्रकाश, श्रीराम, दत्तराम, खरगाई लाल और भगवानदास के  खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर आ रहा है। किशोरी की तलाश को टीम लगाई गई है।  माधो सिंह विष्ट, कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed