फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ghotala

राजीव गांधी सेवा केंद्रों में 1.58 करोड़ का घोटाला

Sat, 20 Dec 2014 06:44 PM IST
पीलीभ्ाीत
पीलीभ्ाीत Updated Sat, 20 Dec 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
ghotala
राजीव गांधी सेवा केंद्रों की जांच पूरी हो गई है। इसमें 179 केंद्रों में 1.58 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन


इस धनराशि की रिकवरी के लिए डीएम के आदेश पर 179 प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। रिकवरी की यह धनराशि प्रधान, सचिव और तकनीकि सहायक तीनों से की जाएगी।

वर्ष 2009-10 में जिले की 280 ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी सेवा केंद्र बनाने के लिए 28 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। प्रति केंद्र को 10 लाख की धनराशि से निर्माण न कराकर कई स्थानों पर बंदरबांट कर लिया गया और कहीं केंद्र आज भी अधूरे पड़े हैं। इसकी शिकायतें होने पर डीएम के निर्देश पर जांच शुरू कराई गई। अधिकारियों एवं अभियंताओं की संयुक्त टीम से कराई गई।

करीब पांच माह से इसकी जांच चल रही थी, लेकिन राजनीतिक दबाव और अपनों के फंसने के  डर से कार्रवाई नहीं की जा रही थी। अमर उजाला में 18 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने इसकी रिपोर्ट तलब की, जिस पर आनन-फानन में जांच रिपोर्ट निकालकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 179 राजीव गांधी सेवा केंद्रों में उपयोग से अधिक धनराशि निकाली गई, जो कुल मिलाकर 1.58 करोड़ रुपये है। निकाली गई इस धनराशि की रिकवरी के लिए अब गड़बड़ी वाली 179 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा केंद्रों की ब्लाक वार स्थिति
ब्लाक        कुल केंद्र    गड़बड़ी वाले केंद्र
अमरिया    35        16
बीसलपुर    16        11
बिलसंडा    14        07
बरखेड़ा    26        24
ललौरीखेड़ा    27        17
मरौरी        47        44
पूरनपुर    115        60
कुल        280        179

सेवा केंद्रों की धनराशि की रिकवरी प्रधान, सचिव और तकनीकि सहायक तीनों से बराबर-बराबर की जाएगी। इसमें प्रधानों से सीधे और सचिव व तकनीकि सहायकों के वेतन से रिकवरी होगी।
-एके सिंह चंद्रौल, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed