फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gangsters engaged in hunting wildlife

वन्यजीवों का शिकार करने वालों पर लगी गैंगस्टर

Sat, 22 Jul 2017 07:39 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 22 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Gangsters engaged in hunting wildlife
Gangsters engaged in hunting wildlife - फोटो : Gangsters engaged in hunting wildlife
टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों का शिकार करने वाले तीन शातिर अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। एसपी के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।                   
विज्ञापन

जनपद का चार्ज संभालने के बाद से ही एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कई बाइक चोर, लुटेरों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। अब वन्यजीवों का शिकार करने के कई मामलों में लिप्त तीन अपराधियों पर माधोटांडा पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई है। एसपी का निर्देश मिलने पर एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने माधोटांडा क्षेत्र के मैनाकोट गांव के निवासी कंछी लाल पुत्र गंगाराम, राकेश पुत्र बुद्धसेन, श्याम बिहारी पुत्र गोविंदराम के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर शुक्रवार रात हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग कराई गई। जिसमें पुलिस ने कुल 26 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। इसमें बीसलपुर के पांच, माधोटांडा से सात, हजारा से चार, बिलसंडा से दो, बरखेड़ा से चार और पूरनपुर से चार शामिल है। इस दौरान पुलिस ने वर्तमान समय में वह किससे मिल रहे हैं, क्या कर रहे हैं? ऐसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की और फोटो खींचकर अफसरों के मोबाइल ग्रुप पर अपलोड किए। इसके अलावा जनपद के चौदह थानों में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की वारदातों में पुलिस ने 47 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed