फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gang rape by the teenager entering the house

घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक बलात्कार

Wed, 24 May 2017 10:41 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 24 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
 परिवार वालों की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर दो युवकों ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। शोर-शराबा पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से आरोपी गांव खिरकिया बरगदिया निवासी रमाकांत व धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक किसान अपनी पत्नी के साथ जंगल किनारे नीलगायों से बचाने को अपने खेत की रखवाली को गया था। घर में उसकी 12 व 14 वर्षीय दो पुत्रियां थीं। आरोप है कि परिवार वालों की गैरमौजूदगी में गांव ढक्काचांट निवासी रमाकांत व धर्मेंद्र ने घर में घुसकर कर किसान की 14 वर्षीय पुत्री के साथ सामूहिक बलात्कार किया। शोर-शराबा पर आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद घर से भाग गए। गांव के कुछ लोगों ने रात को ही खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ किसान को उसके खेत पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। किसान रात को ही पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने अधेड़ किसान की ओर से रमाकांत व धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लगता है। हालांकि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करवाकर पीड़ित किशोरी को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश को उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिले हैं। उनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed