{"_id":"577fe4c34f1c1be6567fb6b0","slug":"gajraula-wall-of-the-police-station-the-thief-escaped-by-jumping","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला थाने की दीवार कूदकर भाग निकला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गजरौला थाने की दीवार कूदकर भाग निकला चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने बमुश्किल पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस हाथ आए चोर से सुरागरसी करने के बजाए गपशप में लग गई। नतीजतन मौका पाकर चोर थाने की दीवार कूदकर भाग निकला। अब गजरौला पुलिस फरार चोर को नाबालिग करार देकर पल्ला झाड़ने में जुटी है। वहीं उस पर लगाए गए आरोपों को भी संदिग्ध बता रही है।
गजरौला कस्बे के रहने वाले राजू शर्मा की थाने के सामने इंजन रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान के पीछे की ओर उनका मकान है। गुरुवार रात वह घर पर सो रहे थे। छोटा भाई राकेश छत पर सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवक पड़ोस की छत से होता हुआ उनके यहां पहुंच गया। इसके बाद जीने के रास्ते मकान में चोरी करने के इरादे से घुस रहा था। आहट होने पर राकेश की नींद खुल गई। लाठी लेकर देखने पहुंचा तो आरोपी जीने पर ही मिल गया, जिसको शोर मचाकर घरवालों की मदद से पकड़ लिया गया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी आ गए, जिसके बाद पब्लिक ने पहले धुनाई लगाई और फिर थाने जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह करीब नौ बजे बताते हैं कि चोरी के प्रयास में पकड़कर सुपुर्द किए गए युवक को पुलिस ने बाहर ही बिठा रखा था। उनकी निगरानी करने के बजाए सब पुलिसकर्मी आपसी गपशप में मशगूल थे। इस बीच थाने की दीवार कूदकर हत्थे चढ़ा चोर भाग निकला। काफी देर बाद पुलिस को इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया, जिसके बाद पीड़ित व्यापारी के साथ पुलिस ने उसकी आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित के अनुसार पूछने पर पकड़े गए चोर ने बरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले अपने एक अन्य साथी का नाम भी बताया था।
गजरौला पुलिस से पूरे मामले की जानकारी की गई है। भागने वाले आरोपी की उम्र थाना पुलिस 13 साल बता रही है। मामला भी संदिग्ध बताया गया है। फिलहाल, पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
- विकास कुमार वैद्य, एएसपी