{"_id":"134b3d4eef1ab5ccfe7d6ff5eda857b0","slug":"fraudulent-licenses-offering-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर लाइसेंस जारी कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर लाइसेंस जारी कराने वाला गिरफ्तार
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज पर लाइसेंस जारी करने की दर्ज रिपोर्ट के मामले में पुलिस
को जांच में आरोप सही मिले हैं। पुलिस ने इस मामले के आरोपी मोहल्ला रजागंज
देहात के शाहिद रजा को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
जबकि दूसरे आरोपी तत्कालीन मंडी सचिव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट
से आरोप पत्र दाखिल न होने तक स्टे ले लिया है।
मोहल्ला रजागंज के मुखत्यार मंडी समिति में फल-सब्जी का कारोबार करते हैं। आढ़त का लाइसेंस बनवाने को उसने आवेदन किया। उसे लाइसेंस जारी किया गया। आरोप है कि धोखाधड़ी कर उसे फर्जी दस्तावेज लगाकर लाइसेंस जारी कर दिया गया। मामले की सूचना देने पर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
मुखत्यार ने कोर्ट की शरण ली। तब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अगस्त माह में मुखत्यार की ओर से मोहल्ला रजागंज के शाहिद रजा और पूर्व में तैनात रहे मंडी सचिव देवता नाथ त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचक एसआई जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर शाहिद रजा को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के चालान कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मंडी सचिव देवतानाथ त्रिपाठी ने गिरफ्तारी से बचने को कोर्ट की शरण लेकर आरोप पत्र दाखिल न होने तक गिरफ्तारी न किए जाने का स्टे ले रखा है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। जारी किया गया लाइसेंस मंडी से निरस्त कर दिया गया है।