{"_id":"9e892a18f915db03637f733b60e4fab5","slug":"four-stations-including-cctv-cameras-will-sungdhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनगढ़ी सहित चार थानों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनगढ़ी सहित चार थानों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
पीलीभीत
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
थानेदारों और थानों में तैनात स्टाफ के लिए यह खबर अच्छी नहीं हैं। अब वह थाने में बैठकर झूठ नहीं बोल पाएंगे। पुलिस हेडक्वार्टर इलाहाबाद (पीएचक्यू) ने प्रथम चरण में थाना सुनगढ़ी, शहर कोतवाली, कोतवाली पूरनपुर और दियोरिया को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चिन्हित किया है। चिन्हित थानों में दो-दो कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे एसपी अपने दफ्तर में बैठकर थाने का पलपल का हाल भी देख सकेंगे।
थानेदार और थाने के दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ अभद्र व्यवहार करने की अक्सर शिकायतें आती हैं। थानेदार भी अफसरों को झूठ बोलकर गुमराह करने में कोई परहेज नहीं करते। पुलिस के इन कारनामों पर लगाम कसने के लिए महकमे ने थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। पुलिस हेड क्वाटर इलाहाबाद ने पहले फेज में जिले के चार थानों को चिन्हित करने के आदेश दिए थे। पीएचक्यू के आदेश पर शहर कोतवाली, थाना सुनगढ़ी कोतवाली दियोरिया और पूरनपुर को फेज वन में शामिल किया गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल दो-दो कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे थानों में ऐसे स्थानों पर लगेंगे, जिससे दफ्तर में बैठे पुलिसकर्मी भी कैमरे की निगाह में रहेें। इन कैमरों को सेटेलाइट द्वारा कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकि एसपी भी सीधे नजर रख सकें। संबंधित थानों के सीओ, थानेदार और सीसीटीएनएस के एक कर्मचारी की टीम बनाई गई है। यह टीम दो दिनों के अंदर थानों का निरीक्षण कर कैमरे लगाने के उपयुक्त स्थान को चिन्हित कर रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट को दो दिन के अंदर पीएचक्यू को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएचक्यू से ग्रांड मिलने पर कैमरे लगवाने का काम शुरू हो जाएगा। ट्रांस शारदा पार स्थित थाना हजारा और खीरी-शाहजहांपुर बार्डर पर स्थित थाना सेहरामऊ उत्तरी में भी कैमरे पहले फेज में लगवाए जाने के प्रयास किए जा रहे