फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four injured in car collision

कारों की भिड़ंत में चार लोग घायल

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four injured in car collision
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
शाहजहांपुर रोड पर गांव रोहनिया के पास दो कारों की भिड़ंत में लखनऊ के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहल्ला चौक निवासी जावेद बुधवार सुबह वैगन-आर कार से लखनऊ से बीसलपुर आ रहे थे। कार में उनके मोहल्ले के ही फहीम, अरशद और अहमद भी थे। रास्ते में शाहजहांपुर और बीसलपुर के बीच गांव रोहनियां के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार से उनकी कार भिड़ गई। हादसे में वैगन-आर कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनोवा कार सड़क किनारे खाई में घुस गई। इनोवा कार का चालक कार छोड़कर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारें कब्जे में ले ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed