फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four bike stolen Recovered, two arrested

चोरी की चार बाइक  बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four bike stolen Recovered, two arrested
चोरी का खुलासा - फोटो : pilibhit, beureu
सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुरागरसी करने के बाद आखिरकार सुनगढ़ी पुलिस ने आटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर पुलिस ने नौगवां रेलवे क्रासिंग से धरपकड़ की। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन

बतादें कि मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले आरिफ की बाइक 31 मई को टनकपुर हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कस्बा प्रभारी राकेश सिंह ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें बाइक चोर की तस्वीर कैद हो गई। इसके बाद से सुनगढ़ी पुलिस आटो लिफ्टर की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की बाइक लेकर नौगवां चौराहा की ओर जा रहा है। इस पर कस्बा चौकी प्रभारी राकेश सिंह, आसाम चौकी प्रभारी  इंद्रजीत सिंह भदौरिया, एसआई राहुल पुंडीर, एसआई रामवीर, कांस्टेबल रहीसुल हसन, बनवारी लाल, उमेद कुमार, अवधेश कुमार ने नौगवां चौराहा पर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक बाइक सवार ने पुलिस देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन नौगवां रेलवे क्रासिंग के पास से उसकी धरपकड़ की गई। तलाशी लेने पर इसके पास से 315 बोर का तमंचा और चार जिंदा कारतूस मिले। थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना नाम विक्रम सिंह उर्फ विक्का निवासी विजयपुर पकड़िया थाना न्यूरिया बताया। बरामद बाइक भी निजी अस्पताल से चोरी हुई निकली। इसके बाद पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद चोरी की बाइक की खरीद करने वाला शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र के बुढानपुर निवासी इकबाल उर्फ लाला भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इसके पास से तीन और बाइक बरामद कीं। इनमें से दो बाइक जिला अस्पताल से और एक मोहल्ला तुलाराम से चोरी की गई थी। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि बाइक चोरी करने और खरीदने वाले दो युवक पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी की एक बाइक बरेली के युवक को बेचने की बात पूछताछ में सामने आई है। इसकी बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed