फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four arrested in bullion dealer Lutkand

सराफा व्यापारी लूटकांड में चार गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in bullion dealer Lutkand
लूट
पूरनपुर के सराफा कारोबारी सुरेश रस्तोगी से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, सर्राफ की बाइक और चार तमंचे बरामद किए हैं।  
विज्ञापन

एसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में पकड़े गए डकैतों को पत्रकारों के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सर्राफ सुरेश रस्तोगी को बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने लूट लिया था। उन्होंने सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीमें लगाईं थीं। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने जिस अंदाज में सर्राफ के साथ लूट की, उसी अंदाज में कुछ दिन पहले बरेली के नवाबगंज और उत्तराखंड के सितारगंज और खटीमा में भी लूट हुई थी। पुलिस ने नवाबगंज, खटीमा, सितारगंज सहित छह स्थानों पर लगे मोबाइल टावरों की बीटीएस डिटेल निकलवाई। डिटेल में एक नंबर ऐसा मिला जो हर बीटीएस में था। बीटीएस के आधार पर जब पुलिस ने बदमाशों की रैकी की तो उनकी लोकेशन मैनाकोट के पास मिली। इस पर पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर थाना न्यूरिया के गांव बिथरा निवासी श्याम सिंह उर्फ पप्पू पासी, सुमित सिंह निवासी बकैनिया थाना बहेड़ी, विक्रम सिंह उर्फ विक्का निवासी विजयपुर पकड़िया मझोला और कुलविंदर सिंह निवासी पचपेड़ा राजपुर थाना माधोटांडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे, आठ कारतूस, लूटी गई सर्राफ की बाइक, लूट में प्रयुक्त दो बाइक और लूटे गए तीन लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि फरार पांचवें बदमाश की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों ने लूटा गया कुछ माल फरार बदमाश के पास होने की जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गैंग में नौ बदमाश शामिल हैं। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह था मामला  
पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सराफा सुरेश कुमार रस्तोगी की थाना माधोटांडा के कसबा कलीनगर में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। छह मार्च को वह बाइक से घर लौट रहे थे। थामा माधोटांडा क्षेत्र में देवीपुरा मोड़ के पास पीछे से तीन बाइकों पर सवार छह लोग आए और बाइक ओवरटेक कर रोक ली। डकैतों ने लोहे की राड से पिटाई कर उसकी नई बाइक, 10 हजार की नगदी समेत नौ लाख रूपये से भरा चांदी-सोने के आभूषणों का थैला लूटकर भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में यह लोग थे शामिल 
एसओ माधोटांडा विवेक त्रिवेदी, सिपाही राजीव कुमार, राजेश यादव, गोपाल सिंह, क्राइम ब्रांच के एसआई रामचंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, हरीश कुमार शर्मा, जानसन कुमार, उदयवीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed